आठगढ़ : अभिनव भारत की ओर से प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन आठगढ़ स्थित महावीर प्लाजा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक अध्यक्ष विभूति भूषण मिश्रा ने की, जबकि संगठन की सचिव श्रीमती असीमा पटनायक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित करने और धूप-दीप जलाने के साथ हुई। इसके बाद ओडिशी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार तथा आठगढ़ की धरती के सुपुत्र रवि दास शामिल हुए। वहीं, सम्मानित अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गायक, गीतकार एवं संगीत निर्देशक मन्मथ मिश्रा और प्रदोष कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में मरणोपरांत मोहम्मद मोहसीन को ‘भूमिपुत्र सम्मान’ प्रदान किया गया।
इसी तरह, ‘बरपुत्र सम्मान’ से श्रीनिवास रथ और कंडुरी चरण नायक को सम्मानित किया गया। ‘राधानाथ रथ स्मृति सम्मान’ वरिष्ठ पत्रकार रवि दास को, ‘जयकृष्ण मिश्रा स्मृति सम्मान’ नारायण पंडा को तथा ‘राधाकांत महाराणा स्मृति सम्मान’ रमेश कुमार बेहरा को प्रदान किया गया।
वहीं, ‘गुरुजी विश्वनाथ स्मृति सम्मान’ सुचिस्मिता महांति को दिया गया। इसके अलावा, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पीयूष प्रीतम प्रधान को ‘खेल प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
खेल संगठन के प्रति विशेष योगदान के लिए आठगढ़ खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण भंज को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इस वार्षिकोत्सव के माध्यम से साहित्य, कला, पत्रकारिता, संस्कृति और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
